2 February 2026 12th Biology VVI Question 2026: 2 फरवरी 2026 12th Biology 2 नंबर वाले अति महत्वपूर्ण प्रश्न यहाँ से देखें:-
नमस्कार दोस्तों एक और नए आर्टिकल में आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत है जो भी बिहार बोर्ड इंटर के विद्यार्थी हैं आप सभी विद्यार्थियों का दो फरवरी 2026 से पेपर शुरू होने वाला है वही जो विद्यार्थी विज्ञान के है उन सभी विद्यार्थियों का दो फरवरी के दिन प्रथम पाली में Biology का पेपर आयोजित होने वाला है आप सभी विद्यार्थियों के लिए यह आर्टिकल काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको Biology के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न बताने वाले हैं जो की परीक्षा में 100% लड़ने की गारंटी हैं।
| Instagram Follow |
2 February 2026 12th Biology Exam:-
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के तरफ से इंटर की परीक्षा 2 फरवरी 2026 से आयोजित होने जा रही है वहीं दो फरवरी के दिन विज्ञान के विद्यार्थियों का बायोलॉजी का पेपर प्रथम पाली में आयोजित कराया जाएगा पेपर सुबह 9:30 से शुरू होगी वहीं दोपहर के 12:45 तक यानी पेपर 3 घंटा 15 मिनट की आयोजित कराई जाएगी
2 February 2026 12th Biology VVI Question 2026:
जो 2 फरवरी के दिन बिहार बोर्ड 12th के विद्यार्थियों का बायोलॉजी का पेपर आयोजित होने वाला है आप भी पेपर में शामिल होने जा रहे हैं तो मैं आप सभी विद्यार्थियों को इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ गेस क्वेश्चन देने वाला हूं यह प्रश्न हर साल लगभग बोर्ड परीक्षा में पूछे जाते हैं इसीलिए ज्यादा चांस है कि इस बार भी इस प्रश्न को बोर्ड में पूछा जाए तो हम आपको नीचे जो भी गैस क्वेश्चन दे रहे हैं उस क्वेश्चन को याद कर लीजिएगा क्योंकि यह क्वेश्चन परीक्षा में 100% पूछने वाला हैं

Class, 12th Biology 10 महत्वपूर्ण लघु उत्तरीय प्रश्न:
नीचे आप सभी विद्यार्थी को Biology का दो फरवरी के दिन आयोजित होने वाले पेपर में लड़ने वाला 10 महत्वपूर्ण लघु क्वेश्चन दिया गया है आप सभी विद्यार्थी इस क्वेश्चन को जरूर याद कर लीजिए क्योंकि यह क्वेश्चन परीक्षा में पूछे जाएंगे अगर याद है तो एक बार रिविजन जरूर कर लीजिएगा नीचे निम्नलिखित दिया गया हैं
1. विपुंसन (Emasculation) से क्या तात्पर्य है? एक पादूप प्रजनक कब और क्यों इस तकनीक का प्रयोग करता है ?
Answer:- किसी दद्विलिंगी पुष्प के नर जननांगों (पुंकेसर) को उनके परिपक्वन से पहले ही हटा देने की प्रक्रिया विपुंसन कहलाती है।
2. पात्रे निषेचन (IVF) को संक्षेप में लिखिए।
Answer:- यह निषेचन की ऐसी विधि है जिसमें मादा शरीर के बाहर मानक परिस्थितियों में प्रयोगशाला में शुक्राणुओं तथा अण्डाणुओं को कृत्रिम तरीके से परखनली में निषेचित कराया जाता है।
3. वर्णान्ध (Color Blind) व्यक्ति को रेलवे ड्राइवर क्यों नहीं बनाया जाता है?
Answer:- वर्णान्धता से पीड़ित व्यक्ति लाल व हरे रंग में अंतर ? नहीं कर पाता है। इसका जीन X-गुणसूत्र पर उपस्थित होता है। ऐसे व्यक्तियों को रेलवे ड्राइवर इसलिए नहीं बनाया जाता क्योंकि वे उचित रेलवे सिग्नल (लाल/हरा) न पहचान पाने के कारण रेल दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
4. न्यूक्लियोसोम (Nucleosome) क्या है?
Answer:- ऋणावेशित DNA, धनावेशित हिस्टोन अष्टक (Histone Octamer) के चारों और लिपटकर एक संरचना बनाता है, जिसे न्यूक्लियोसोम कहते हैं।
5. प्राकृतिक वरण (Natural Selection) का सिद्धांत क्या है?
Answer:- डार्विनवाद के अनुसार, जनसंख्या बढ़ने पर जीवों में संघर्ष होता है तथा प्रकृति द्वारा ‘योग्यतम का चयन’ (Survival of the Fittest) होता है। जो जीव वातावरण के अनुकूल होते हैं, वे ही जीवित रहते हैं।
6. वृषण के दो कार्य लिखिए ।
Answer:-
(ⅰ) टेस्टोस्टीरान हार्मोन का स्वाव
(ii) शुक्राणु का निर्माण
7. महिलाओं में निषेचन कहाँ होता है? निषेचन कला का कार्य लिखिए
Answer:- निषेचन की प्रक्रिया फैलोपियन नलिका में होती है। निषेचन कला अन्य शुक्राणुओं को अण्डाणु में प्रवेश नहीं करने देती है
8. चारगाफ का नियम (Chargaff’s Rule) क्या है?
Answer:- चारगाफ के नियम के अनुसार, DNA की द्विकुंडली संरचना में प्यूरीन और पिरिमिडीन की मात्रा बराबर होती है।
[[A] = [T] तथा [G] = [C]
9. अपूर्ण प्रभाविता (Incomplete Dominance) क्या है? इसे उदाहरण सहित समझाइए।
Answer:- जब दो विपरीत लक्षणों में क्रॉस कराने पर F₁ पीढ़ी में कोई भी लक्षण पूर्णतया प्रभावी नहीं होता और मध्यवर्ती लक्षण प्रकट होता है, तो इसे अपूर्ण प्रभाविता कहते हैं।
19. नर में वृषण उदर गुहा के बाहर क्यों होते हैं?
Answer:- नर मानव में वृषण शरीर के बाहर वृषण कोष (Scrotum) में स्थित होते हैं। इसका कारण यह है कि शुक्राणु निर्माण (Spermatogenesis) के लिए शरीर के तापमान से 2-3℃ कम तापमान की आवश्यकता होती है।
WhatsApp channel: follow
Instagram follow: follow