Bihar Board 12th 2nd Dummy Admit Card 2026: बिहार बोर्ड 12th सेकंड डमी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक:-
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर जी ने इंटर फाइनल परीक्षा 2026 का जो फरवरी में आयोजित होने वाले हैं इसका प्रथम डमी एडमिट कार्ड 21 नवंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर किए थे और उसके बाद जो द्वितीय डमी एडमिट कार्ड है इसे भी 28 नवंबर 2025 को बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है
जो इंटरमीडिएट के विद्यार्थी है 2026 में परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उनके लिए यह आर्टिकल काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि द्वितीय डमी एडमिट कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी अच्छे से एवं विस्तार पूर्वक समझेंगे ताकि आपके मन में इस डमी एडमिट कार्ड को लेकर कोई भी कंफ्यूजन ना रहे किस प्रकार चेक करना है क्या-क्या जानकारी रहेगी कोई त्रुटि हो तो कैसे सुधार करना है सुधार करने की तिथि कब तक है पूरी डिटेल्स समझते हैं
आनंद किशोर ने जारी किया इंटर का द्वितीय डमी एडमिट कार्ड:-
जी हां दोस्तों आपने बिल्कुल सही सुना बिहार बोर्ड के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर जी ने इंटर कर द्वितीय डमी एडमिट कार्ड 28 नवंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है जैसा कि आपको पता है प्रथम डमी एडमिट कार्ड 21 नवंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया था जिससे विद्यार्थी 27 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करके अगर कोई त्रुटि हो तो उसे सुधार कर सकते थे सेम उसी प्रकार
द्वितीय डमी एडमिट कार्ड भी 28 नवंबर को जारी किया गया है विद्यार्थियों को 4 दिसंबर तक समय दिया गया है उसे चेक करके कोई भी त्रुटि हो तो सुधार करने के लिए

इंटर का द्वितीय डमी एडमिट कार्ड क्यों जारी किया गया है
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा इंटर का द्वितीय डमी एडमिट कार्ड इसीलिए जारी किया गया है ताकि जो विद्यार्थी प्रथम डमी एडमिट कार्ड को चेक नहीं कर पाए थे वह द्वितीय डमी एडमिट कार्ड को चेक कर सकते हैं या जिन विद्यार्थी के प्रथम डमी एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार का गलती था वह नहीं सुधर पाया उसे सुधार करने के लिए एक और मौका दिया गया है इसीलिए बोर्ड ने द्वितीय डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया है अभी से विद्यार्थी चेक कर सकते हैं और 4 दिसंबर 2025 तक कोई भी त्रुटि हो तो आसानी पूर्वक सुधार कर सकते हैं
Bihar Board 12th 2nd Dummy Admit Card 2026 मैं क्या-क्या जानकारी रहेगा?
जो द्वितीय द्वितीय एडमिट कार्ड आज 28 नवंबर को जारी किया गया है इस द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में नीचे बतलाए गए सभी निम्नलिखित जानकारी दर्ज रहने वाले हैं
BSEB UNIQUE ID
स्कूल का नाम
छात्र-छात्राएं का नाम
माता का नाम
पिता का नाम
वैवाहिक स्थिति
परीक्षार्थी का आधार नंबर
सूचीकरण संख्या /वर्ष
रोल कोड
दिव्यांग कोटि
परीक्षार्थी की कोटि
लिंग
विषय का नाम
द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में गलती है तो कैसे सही करें
अगर किसी विद्यार्थी के द्वितीय डमी एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती हो गई है तो उसको सुधार करने के लिए बहुत अच्छा मौका है क्योंकि बिहार बोर्ड में द्वितीय डमी एडमिट कार्ड को सुधार करने के लिए 4 दिसंबर 2025 तक का समय दिया है 4 दिसंबर तक आप अभी जिस स्कूल में पढ़ रहे हैं उस स्कूल में जाएगा और वहां के जो प्रधानाध्यापक है उनसे बोलिएगा मेरे डमी एडमिट कार्ड में यह गलती है वह यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से सुधार कर देंगे तो आप आसानी पूर्वक आपका सही हो जाएगा
इंटर द्वितीय डमी एडमिट कार्ड ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें?
Step 1: इंटर का द्वितीय डमी एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए बिहार बोर्ड ने एक लिंक जारी किया है अपने आधिकारिक वेबसाइट पर आपको आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाना है
Step 2: जैसे ही आप आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचेंगे आपके होम पेज पर ही द्वितीय डमी एडमिट कार्ड का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करके आपको डमी एडमिट कार्ड चेक करने का जो लिंक है उसको प्राप्त कर लेना है
Step 3: प्राप्त करने के बाद चेक करने का लिंक मिल जाएगा उसमें रजिस्ट्रेशन नंबर डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना है
Step 4: उसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है
Step 5: आपके मोबाइल स्क्रीन पर द्वितीय डमी एडमिट कार्ड खुल कर आ जाएगा
12th द्वितीय डमी admit card: click here
WhatsApp channel: follow